पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय

Reporter
Report By अमित आनंद
27

सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। 2015 में यमन में युद्ध के दौरान हजारों भारतीय वहां फंस गए थे। तब मोदी ने सऊदी किंग को मदद के लिए फोन किया था। भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन राहत चलाया गया था।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अफ्रीकी देश सूडान में पिछले कुछ दिनों से गृह युद्ध चल रहा है, जिस वजह से वहां हजारों भारतीय फंसे हैं। भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत हिंसा प्रभावित सूडान से 360 भारतीयों का पहला जत्था बुधवार को सूडान से दिल्ली पहुंच चुका है। भारतीयों को सूडान से बाहर निकालने के लिए सऊदी अरब ने भी मदद की है। सऊदी अरब वहां से कई भारतीयों को निकाल चुका है। ये पहला मौका नहीं है जब खाड़ी देश भारत की मदद कर रहा है। इससे पहले, ऑपरेशन राहत के तहत सऊदी ने भारत की मदद की थी।

क्या है ऑपरेशन राहत?
साल 2015 की बात है, तब सलमान को क्राउन प्रिंस घोषित किया गया था। उसी दौरान सलमान ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग छेड़ने का एलान कर दिया था। युद्ध के कारण भारत के अलावा यमन में कई देशों के नागरिक फंस गए थे। युद्धग्रस्त यमन से हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन राहत चलाया गया था।

सुषमा स्वराज ने साझा किया था किस्सा
पीएम मोदी के एक फोन पर कैसे सऊदी अरब ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए जंग रोक दी थी… पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक किस्सा शेयर किया था। दरअसल, एक अप्रैल 2015 को ऑपरेशन राहत लॉन्च किया गया था। यमन में चारों तरफ बमबारी हो रही थी और हजारों भारतीयों की जान वहां फंसी हुई थी। भारतीय नागरिक लगातार मोदी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। यमन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में तब पीएम मोदी की सऊदी किंग के साथ दोस्ती काम आई।

ऑपरेशन कावेरी के तहत 600 से अधिक भारतीयों की हुई वतन वापसी
ऑपरेशन कावेरी: सूडान से सुरक्षित भारत लाए गए 600 से अधिक प्रवासी, अब भी फंसे 3500 भारतीय; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह भी पढ़ें
यमन में बंद हो गए थे भारतीयों को निकालने के रास्ते
दिवंगत सुषमा स्वराज ने तब कहा था कि अक्‍सर लोग सवाल करते हैं कि पीएम मोदी की इतनी सारी विदेश यात्राओं से क्‍या हासिल होता है? सुषमा ने बताया था कि यमन में सऊदी अरब लगातार बमबारी कर रहा था। जमीन पर भी जंग जारी थी। भारतीयों को वहां से निकालने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। सुषमा आगे कहती हैं, “तब मुझे याद आया कि ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रिसबेन में पीएम मोदी ने सऊदी किंग से मुलाकात की थी। तब मैं पीएम के पास गई और उन्हें सऊदी किंग को फोन करने को कहा।”

सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के बीच नागरिकों को लाया गया भारत
मोदी का एक फोन और सऊदी ने रोक दी जंग
सुषमा ने तब बताया कि मुझे याद था कि पीएम मोदी और सऊदी किंग के बीच अच्छी दोस्ती है। मैंने पीएम से कहा कि वह सऊदी किंग से सात दिनों के लिए जंग रोकने का अनुरोध करें, जिससे हम अपने नागरिकों को वहां से निकाल सकें। इस पर मोदी ने सऊदी किंग से फोन पर बात की। सुल्तान ने मोदी से कुछ समय मांगा। बाद में जब सऊदी किंग का फोन आया तो उन्होंने कहा कि हम सात दिन के लिए तो नहीं, लेकिन रोज दो घंटे के लिए बमबारी रोक सकते हैं और एक हफ्ते तक ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad

🔥 लिमिटेड टाइम स्पेशल ऑफर / वेब डेवलपमेंट

क्या आप अपना खुद का न्यूज़ पोर्टल बनवाना चाहते हैं?

हम आपको देंगे एक फुल-फीचर्ड, सुपर-फास्ट न्यूज़ पोर्टल + शानदार एंड्रॉइड मोबाइल ऐप!

Related Articles

Taza Khabar
मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   • मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   • मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   •