अमेरिका में पाकिस्तान की फजीहत, कश्मीर मसले पर विश्व समुदाय ने किया प्रधानमंत्री इमरान से किनारा

विश्व समुदाय कित है कि बलूचों सिंधियों शियाओं पख्तूनों समेत अल्पसंख्यकों का दमन करने वाला पाकिस्तान कश्मीरियों की चिंता में क्यों दुबला हुआ जा रहा है?

Reporter
Report By अमित आनंद
12

आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को इस सच का सामना करना ही पड़ा कि उन्हें कश्मीर मसले पर दुनिया का समर्थन हासिल नहीं हो सका। वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपनी नाखुशी तो जाहिर कर रहे हैं, लेकिन यह समझने से इन्कार कर रहे हैं कि इसके लिए वही जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान की समस्या केवल यही नहीं कि उसने यह मुगालता पाल लिया कि कश्मीर उसका हिस्सा बनकर रहेगा, बल्कि यह भी है कि उसने अपने लोगों को भी यह घुट्टी पिला दी कि वह छल-बल से इस भारतीय भू-भाग को हासिल करके रहेगा।

अगर वह अपना भला चाहता है कि यह मुगालता छोड़े कि वह कश्मीर को हासिल कर सकता है या फिर आतंक के बल पर भारत को डरा-धमका सकता है। उसे यह समझ आए तो बेहतर कि वह गैर जिम्मेदार देश की तरह व्यवहार कर रहा है और अपनी पस्त अर्थव्यवस्था के कारण विफल राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। अपनी इस हालत के लिए वह किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।

आखिर यह वही था जिसने दुनिया भर के आतंकी संगठनों को अपने यहां खुशी-खुशी पनाह दी और आतंकवाद को नीतिगत तौर पर अपनाया। एक सच्चाई यह भी है कि उसने आतंकवाद से लड़ने के नाम पर दुनिया की आंखों में धूल झोंकी। वह यह काम अभी भी कर रहा है और इसी कारण उसकी धरती से भारत में आतंकियों की घुसपैठ थम नहीं रही।

आखिर पाकिस्तान ने यह कैसे समझ लिया कि भारत जिस हिस्से को अपना अटूट अंग बताता है वहां से संबंधित नियम-कानूनों में परिवर्तन नहीं कर सकता? क्या अनुच्छेद 370 पाकिस्तान से पूछकर तैयार किया गया था? यदि नहीं तो फिर उसके हटाए जाने पर उसने आसमान सिर पर क्यों उठाया? अच्छा हो कि पाकिस्तान सरकार और साथ ही वहां का समाज इस पर चिंतन-मनन करे कि आखिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एवं उसकी मानवाधिकार परिषद में उसे अहमियत क्यों नहीं मिली? नि:संदेह इसलिए नहीं कि दुनिया बदल गई है, बल्कि इसलिए कि दुनिया उसके कश्मीर राग से आजिज आ चुकी है और उसे यह समझ नहीं आ रहा कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर इतना परेशान क्यों है?

विश्व समुदाय इसे लेकर भी चकित है कि बलूचों, सिंधियों, शियाओं, पख्तूनों समेत अल्पसंख्यकों का दमन करने वाला पाकिस्तान कश्मीरियों की चिंता में क्यों दुबला हुआ जा रहा है? समझना कठिन है कि इमरान खान किस मुंह से यह उम्मीद कर रहे हैं कि दुनिया उनकी ओर ध्यान दे? उन्हें पता होना चाहिए कि उन्होंने यह स्वीकार कर अपनी फजीहत ही कराई है कि उनकी सेना अल-कायदा और ऐसे ही अन्य आतंकी संगठनों को प्रशिक्षण देने का काम किया करती थी।

Advertisement
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad

🔥 लिमिटेड टाइम स्पेशल ऑफर / वेब डेवलपमेंट

क्या आप अपना खुद का न्यूज़ पोर्टल बनवाना चाहते हैं?

हम आपको देंगे एक फुल-फीचर्ड, सुपर-फास्ट न्यूज़ पोर्टल + शानदार एंड्रॉइड मोबाइल ऐप!

Related Articles

Taza Khabar
मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   • मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   • मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों की चांदी •   //   • पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय •   //   • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई •   //   • रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला •   //   • Chanakya Niti: हर व्यक्ति को बादलों से सीखना चाहिए पैसों का लेन-देन, कभी नहीं होगी धन हानि •   //   • मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां •   //   • Covid-19: बुर्जुगों और वयस्कों दोनों पर कारगर है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन •   //   • Karwa Chauth : क्या होती है सरगी, करवा चौथ की सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें •   //   • यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत •   //   • ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार •   //   •